{"_id":"61eae69d260241213c2c1016","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2330231181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान डीजे बजाने पर बरातियों पर फेंका गर्म पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़त के दौरान डीजे बजाने पर बरातियों पर फेंका गर्म पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़त के दौरान डीजे बजाने पर बरातियों पर फेंका गर्म पानी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में बारात में डीजे बजाने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने बरातियों के ऊपर गर्म पानी फैंक दिया। जिसमें कई लोग मामूली रूप से झुलस गए। जिसके विरोध पर बरातियों के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी अनीता देवी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसकी बेटी की शादी थी। रात करीब नौ बजे चढ़त हो रही थी। बाराती डीजे के साथ नाचते हुए घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने बरातियों के ऊपर अपने घरों की छत से गर्म पानी फेंकना शुरू कर दिया। जिससे कई लोग मामूली रूप से झुलस भी गए। पीड़िता का कहना है उसने और परिजनों ने बरातियों को समझा कर शांत कराया। वहीं शुक्रवार की सुबह जब उसके परिजन शिकायत करने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद