फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

1952 में कमला बहन बनीं थी गढ़ विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
1952 में कमला बहन बनी थीं गढ़ की महिला विधायक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में महिलाओं की भागीदारी कम रही है। गढ़ में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में महिला विधायक बनने के बाद आज तक दोबारा कोई महिला विधायक नहीं बन सकी है। इतना ही नहीं 2017 तक हुए चुनावों में किसी भी पार्टी ने महिला प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जताया।
देश की आजादी के बाद पहली बार वर्ष 1952 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस से चुनाव लड़कर गढ़ विधानसभा से कमला बहन विधायक बनी थीं। जिसके बाद वर्ष 2017 तक महिलाओं की भागीदारी इस सीट पर नहीं रही। आश्चर्य की बात हैं कि इसके बाद वर्ष 2017 में हुए 17वीं विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा समेत प्रमुख दलों ने किसी भी महिला प्रत्याशी को गढ़ विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन

दशकों बाद दो पार्टियों ने जताया भरोसा
वर्ष 1957 के बाद वर्तमान विधानसभा चुनाव में दो राजनीतिक दलों ने महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस से आभा चौधरी और समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन से नैना सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। इसके अलावा भाजपा से हरेंद्र तेवतिया, बसपा से हाजी आरिफ, आम आदमी पार्टी से डॉ. नरेंद्र सोलंकी, एआईएमआईएम से फुरकान चौधरी, ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस से गोपाल शर्मा को टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed