{"_id":"61db27068c462f7a22330d21","slug":"hapur-news-garh-news-gbd232470719","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर लोन दिलाने के नाम पर नकदी हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर लोन दिलाने के नाम पर नकदी हड़पी
विज्ञापन
मकान पर लोन दिलाने के नाम पर नकदी हड़पी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में मकान पर लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से हजारों की नकदी हड़प ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिंभावली फरीदपुर निवासी दीपक ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ माह पहले गांव में एक प्लॉट खरीदकर मकान बनाया था। करीब दो माह पहले जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बाथरी निवासी एक परिचित उसके पास पहुंचा। जिसने उसे मकान पर बैंक से 10 लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही। जिसके लिए उसने फाइल चार्ज समेत अन्य खर्च के नाम पर पैसों की मांग की। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपी के झांसे में आ गया। उसने उसे 10 हजार रुपये नकद और आठ हजार 584 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दे दिए। लेकिन दो माह बीतने के बाद भी आरोपी ने उसका लोन नहीं कराया। उसने कई बार आरोपी युवक से लोन कराने अथवा उसके पैसे लौटाने की बात कही, लेकिन आरोपी बार-बार उसे टालता रहा। अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। जिसके चलते उसने अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने आरोपी पर लोन दिलाने के नाम पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।