{"_id":"61d33a73046d250a4340e5e0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd23217297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका के अंतर्गत राजीव नगर मोहल्ले की मुख्य सड़क को टूटे हुए दस वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी टूटी हुई सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे। जिसे लेकर मोहल्लेवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है।
गढ़ नगर पालिका के वार्ड 14 के मोहल्ला राजीव नगर के लोगों ने सोमवार को शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्लावासियों ने बताया कि सड़क को टूटे हुए दस साल बीत चुके हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि सड़क की ओर देखने को तैयार नहीं है। कहा कि यदि मोहल्ले की सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में राजीव नगर का कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। जिसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, गंदगी से बीमारी फैल रही हैं। प्रदर्शन में कौशल, विपिन, सरोज, नीरज गुप्ता, रेनू, अभि त्यागी, सतपाल भगत, मुकेश त्यागी पंकज चौहान, सतीश शर्मा, वेद कुमार, मोहित चौधरी मौजूद रहे।