फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छात्रा से दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर की वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छात्रा से दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर की वायरल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बहादुरगढ़ क्षेत्र में डहराकुटी के पास एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी 20 दिसंबर को अपने गांव से बाहर आकर गांव लुहारी के पास आकर खड़ी हो गई और कॉलेज जाने के लिए अपनी सहेलियों का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला विशाल अपने अज्ञात साथी के साथ बाइक पर आया और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया। कॉलेज छोड़ने की बात कहकर आरोपी उसे गढ़ कोतवाली क्षेत्र में किसी मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। उनके डर से बेटी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की दी। पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि जब वह आरोपी युवक के पिता से शिकायत करने पहुंचा तो अभद्रता करते हुए धमकी देकर भगा दिया गया।
विज्ञापन

कोट =
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
तहरीर के आधार पर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाना, दुष्कर्म, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए जाएंगे, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed