{"_id":"61c9f99425bbf0679b2c8915","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2318044129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल के खत्तों में बने तालाब से मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल के खत्तों में बने तालाब से मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल के खत्तों में बने तालाब से मिला मजदूर का शव
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल के खत्तों में बने तालाब की सफाई करते समय एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसका भाई रविंद्र (40) सिंभावली शुगर मिल में काम करने वाले एक ठेकेदार के साथ रहकर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह वह घर से सिंभावली शुगर मिल में काम करने के लिए गया था, लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा। जिस कारण परिजनों को चिंता होने लगी। सोमवार की सुबह परिजनों ने रविंद्र की तलाश शुरू की तो ठेकेदार ने बताया कि रविवार को उसने मिल के खत्तों में बने तालाब की सफाई के लिए रविंद्र को भेजा था।
तालाब किनारे खड़ी मिली साइकिल
परिजनों के मुताबिक, जब वह तालाब पर पहुंचे तो वहां रविंद्र की साइकिल खड़ी मिली, जिस पर उसका थैला भी लटका था। आसपास तलाश करने के दौरान कुछ ही दूरी पर तालाब में उसके एक पैर की चप्पल भी मिली। जिसके बाद मिल प्रबंधन और ठेकेदार को सूचना दी गई। मिल प्रबंधन और ठेकेदार ने गढ़ से गोताखोरों को बुलाकर तालाब में रविंद्र की तलाश कराई तो उसका शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
कोट =
ठेकेदार व साथियों से की जा रही पूछताछ
शव को कब्जे में लेकर ठेकेदार व उसके अन्य साथियों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
- पवन कुमार, सीओ