फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बदरखा में करंट से बच्चे की मौत पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बदरखा में करंट से बच्चे की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा में रविवार को खंभे में उतरे करंट से एक बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जर्जर तार न बदलवाने का आरोप लगा विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। उनका आरोप था कि समय रहते ही जर्जर तार बदला दिए गए होती तो बच्चे की मौत नहीं होती।
बदरखा निवासी मोमिन का मकान रजवाहे के पास है। रविवार की दोपहर उसका 10 वर्षीय बेटा अनस घर के बाहर खेल रहा था। खेलता हुआ बच्चा बिजली के खंभे के पास पहुंच गया। खंभे में उतर रहे करंट से अनस की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जर्जर तार की वजह से खंभे में करंट उतरा। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से तार बदलावाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे विद्युत निगम एसडीओ और जेई ने बच्चे के परिजनों पांच लाख रुपये मुआवजा और जर्जर तार बदलवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

- लाइन को दूसरी साइड में शिफ्ट कराने की मांग
ग्राम प्रधान पति मास्टर हसीन और जिला पंचायत सदस्य हाजी आरिफ ने कहा कि पहले भी गांव में विद्युत लाइन जर्जर होने के कारण लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रजवाहे की तरफ आबादी में लगी विद्युत लाइन को रजवाहे की दूसरी तरफ शिफ्ट करा देना चाहिए, जिससे कोई भी हादसे का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या बोले अधिकारी
मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ली गई है, विद्युत लाइन का एगंल टूटने के कारण अर्थ वायर में करंट आ रहा था, जिसके चलते बच्चे की मौत हुई हैं। वहीं बच्चे के परिजनों को मुआवजे के लिए भी कागजी कार्रवाई पूरी कराई जा रही है। -राकेश कुमार, एसडीओ विद्युत गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed