फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

50 घंटे बीते डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अल्टीमेटम का असर नहीं, डकैती का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के गांव भोवापुर मस्ताननगर निवासी चीनी मिल कारोबारी व ग्राम प्रधान के घर हुई डकैती की घटना को 50 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस की पांच टीमें अब तक खुलासा तो दूर बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। इससे व्यापारियों में गुस्सा बढ़ रहा है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्ताननगर निवासी चीनी मिल कारोबारी महेंद्र गोयल की ग्राम प्रधान पत्नी कल्पना गोयल और घरेलू नौकरों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने 22 नवंबर की दोपहर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े डकैती की वारदात से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी, मंडल प्रभारी अनिल गोयल समेत अन्य व्यापारियों का कहना है कि सभी संसाधन होते हुए भी पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि एक साल पहले कपड़ा व्यापारी राकेश गोयल के घर पर हुई चोरी की घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। यदि जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। सीओ पवन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 50 घंटे में खुलासा न होने पर दी थी आंदोलन की चेतावनी
मंगलवार को हुई उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल व नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी समेत अन्य व्यापारियों ने एएसपी से वार्ता कर 50 घंटे में घटना का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तार की मांग की थी, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

- पांच टीम जुटीं, नतीजा अभी भी नहीं
एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए दो एसओजी टीम, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और सिंभावली पुलिस जुटी हुई हैं। कई बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर भी आ रहे हैं। लेकिन पांच टीमें अभी तक भी बदमाशों तक पहुंच पाने में कामयाब नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed