फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवक के खाते से 24 हजार रुपये निकले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फर्जी लिंक भेजकर युवक के खाते से निकाले 24 हजार रुपये
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मोबाइल फोन पर आए लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से 24 हजार नकदी निकल हुई, पीड़ित ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जनपद जालौन निवासी राकेश कुमार गढ़ क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि रविवार को वह पुरानी कार खरीदने के लिए मोबाइल पर एक वेबसाइट पर कार तलाश रहा रहा था। उसे एक कार पसंद आई तो उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर फोन मिलाया। फोन पर वार्ता करने वाले साइबर ठग ने मोबाइल नंबर पर एक लिंक डाला और लिंक में कार की पूरी जानकारी मिलने की बात कही। पीड़ित के मोबाइल फोन पर आए लिंक पर जैसे ही पीड़ित ने क्लिक किया तो उसके खाते से 24 हजार रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। जिसको देख पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने वापस उस नंबर पर कॉल करनी चाही, लेकिन वह नंबर बंद जाने लगा। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी न करें साझा
यदि कभी भी मोबाइल फोन या इमेल पर कोई अज्ञात लिंक प्राप्त होता है को उस पर क्लिक न करें, उसको अपने मोबाइल फोन से तुरंत हटा दें। इसके अलावा कभी भी फोन पर किसी को अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा न करें, ऐसा करने से साइबर क्राइम के शिकार हो सकते हैं। पवन कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
ठगी से बचने को इन बातों का रखें ध्यान
- अपना वेरिफिकेशन कोड किसी को न बताएं
- अनजान लिंक को ओपन न करें
- यदि शंका हो कि कोई आपको फंसा रहा है तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें
- व्हाट्सएप यूजर सेटिंग में जाकर अकाउंट के अंदर टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड डाल सकते हैं। ऐसा करने से अन्य व्यक्ति अकाउंट नहीं खोल पाएगा
- यूजर फेसबुक अकाउंट को लेकर अपनी सिक्योरिटी इन्फो याद रखें। उससे अपना अकाउंट दोबारा खोल सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed