फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मिनी चीनी मिल संचालक व भाजपा नेता के घर दिनदहाड़े डकैती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली में थाने के पास मकान में पड़ी डकैती के बारे में जानकारी देतीं पीड़िता ग्राम प्रधान कल्प? - फोटो : GARH
थाने से 50 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता व चीनी कारोबारी के घर दिनदहाड़े डाका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। हथियारबंद सात बदमाशों ने सोमवार को सिंभावली थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े भोवापुर मस्ताननगर में डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। भाजपा नेता व चीनी कारोबारी की ग्राम प्रधान पत्नी और नौकरों को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात और कुछ दस्तावेज उठा ले गए।
सिंभावली क्षेत्र के भोवापुर मस्तान नगर निवासी महेंद्र गोयल उर्फ टीटू का अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में मिनी शुगर मिल है। उनकी पत्नी कल्पना गोयल ग्राम प्रधान हैं। सोमवार की सुबह रोजाना की तरह महेंद्र गोयल अपने बेटे उदित गोयल के साथ शुगर मिल चले गए। घर पर कल्पना गोयल और दो घरेलू नौकर थे। दोपहर बाद करीब 2 बजे एक नौकर ग्राउंड फ्लोर पर था। कल्पना अपनी सहायिका के साथ मकान के प्रथम तल पर थीं। इसी दौरान बाइकों से पहुंचे 7 हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए। सबसे पहले नीचे के तल पर मौजूद नौकर को बंधक बना लिया। इसके बाद पांच बदमाश ऊपर पहुंचे और हथियारों के बल पर ग्राम प्रधान कल्पना और उनकी सहायिका को भी बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब 30 मिनट तक ऊपरी मंजिल के सभी कमरों को खंगाला। 25 हजार रुपये की नकदी, ग्राम प्रधान की ज्वेलरी और दो लगेज बैग ले गए। बैग में कुछ दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचा आला पुलिस अफसरों का अमला
बदमाशों के जाने के बाद ग्राम प्रधान व नौकरों ने खुद को बंधनमुक्त कर शोर मचाया। आस पड़ोस में रहने वाले लोग और दुकानदार मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत पहुंची। डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक भूकर और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व उनके नौकरों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी की दो टीम लगाई गईं
हापुड़ से पहुंची एसओजी की दो टीमों ने पड़ोस की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कारोबारी महेंद्र गोयल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed