फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फोटो खिंचवाने गईं युवती से छेड़छाड़, धर्मांतरण का दबाव बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फोटो खिंचवाने गईं युवती से छेड़छाड़, धर्मांतरण का दबाव बनाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में फोटो खिंचवाने गई युवती के साथ स्टूडियो संचालक ने छेड़छाड़ की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसके पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। वह बाहर रहकर नौकरी करता है। गांव में उसकी 19 वर्षीय बहन और अन्य परिजन रहते हैं। आरोप है कि 10 नवंबर को उसकी बहन गांव में ही पीएनबी शाखा के पास स्थित वाजिद की दुकान पर फोटो खिंचवाने और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो स्टेट कराने के लिए गई थी। यहां वाजिद ने बहन से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बहन को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सीओ पवन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में आरोपी के वाजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मांतरण का दबाव बना दो लाख का दिया लालच
युवक का कहना है कि आरोपी वाजिद ने उसकी बहन पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। पहले तो आरोपी ने बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए कहा। नहीं मानने पर दो लाख रुपये देने का लालच भी दिया। जब उसकी बहन ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, राजकुमार वर्मा, रोहित शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, मुकेश शर्मा, आलोक ठाकुर, भोजवीर चौहान, आशीष चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता रविवार को पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे। युवक के तहरीर देने के साथ ही करणी सेना कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed