{"_id":"61706fcb09e03b44d132c14f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228060787","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही किशोरी का पीछा करते हुए छेड़छाड़ कर रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी सिंभावली में रेलवे रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ती है। जो बुधवार की शाम करीब चार बजे ट्यूशन पढ़कर अपने घर पैदल ही वापस लौट रही थी। इसी बीच पड़ोस के गांव में रहने वाला एक युवक बाइक से उसका पीछा करने लगा। जिसने किशोरी पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। युवक की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर और दुकानदार मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
सिंभावली पुलिस का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है। किशोरी व युवक के परिजनों को भी थाने बुलाया गया है।