{"_id":"616f1268737a74007b456b76","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2279981145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति, बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति, बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाई सील
विज्ञापन
गढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति, बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाई सील
गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्याना रोड पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। विभाग की टीम को देख संचालक सेंटरों का शटर लगाकर भागते नजर आए। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने भी बंद सेंटर पर सील लगाकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी।
डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने अल्ट्रासाउंट सेंटरों पर छापा मारने के लिए एसीएमओ डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में टीम को भेजा। लेकिन सेंटर के संचालकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की आने की सूचना पहले ही मिल गई। टीम जब स्याना रोड पर पहुंची तो वहां दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। इसके बाद एसीएमओ ने इनमें से एक महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करवा दिया। वहीं दूसरे बंद सेंटर के संचालक को फोन करके मौके पर बुलाया और जांच की। जहां पर कोई सोनोलोजिस्ट नहीं मिली। इसके बाद एसीएमओ ने तीसरे सेंटर पर जांच की। उन्होंने सेंटर में आने वाले मरीजों की सूची और व्यवस्थाएं भी देखी। एसीएमओ केपी सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर निरीक्षण किया गया था। इनमें से महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील की कार्रवाई की गई है, वहीं दो सेंटरों की जांच रिपोर्ट तैयार की गई है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना पर भागने वाले संचालक के सेंटर पर सील लगाई गई है, जांच कराने के बाद आगे भी कार्रवाई की जाएगी।