{"_id":"616c82ea7621d64e1f4d1ef8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd227887031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बैठने से इनकार पर छात्रा को दी एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर बैठने से इनकार पर छात्रा को दी एसिड अटैक की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर बैठने से इनकार पर छात्रा को दी एसिड अटैक की धमकी
गढ़मुक्तेश्वर। बाइक पर बैठने से इनकार करने पर रिश्तेदार युवक ने युवती को एसिड अटैक की धमकी दी। वहीं, अश्लील हरकत का विरोध करने पर भाई की भी हत्या की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
गढ़ नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह नगर के ही एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। पीड़िता का कहना है कि उसकी चाची का भाई शाहरुख जनपद गाजियाबाद के कलछीना गांव का रहने वाला है। जो कॉलेज आने-जाने के दौरान अक्सर उसका पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसता है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। बताया कि 11 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे वह कॉलेज से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ पहुंच गया और उसे रास्ते में रोक लिया। जिसने हाथ पकड़कर जबरन उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। साथ जाने से इंकार करने पर आरोपी ने अपहरण और चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी। सीओ गढ़ पवन कुमार का कहना है कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी शाहरुख और उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए दोनों की तलाश की जा रही है।
भाई की हत्या की भी दी धमकी
छात्रा का कहना है कि वह ऑटो में बैठकर घर जाने लगी, तब भी दोनों ने बाइक से उसका पीछा किया और अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं ऑटो रुकने के बाद आरोपी ने बात न करने पर उसके भाई की हत्या करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी युवक से अपनी और अपने परिजनों की जानमाल की सुरक्षा की मांग करते हुए तहरीर दी है।