फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में बुखार से दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में बुखार से दो की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के दो गांवों में बुखार से युवक और चिकित्सक की मौत हो गई। इसके अलावा भी नगर के एक युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसका उपचार मेरठ चल रहा है।
क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी महेश के पुत्र नरेंद्र चौहान (32 वर्ष) को 11 अक्तूबर को बुखार हुआ, जिसके चलते परिजनों ने उसका उपचार निकट के गांव में एक चिकित्सक के यहां कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे हापुड़ के अस्पताल में भर्ती करने के लिए लेकर चल दिए। लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

वहीं जनपद मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव कोहना के मूल निवासी डॉ. मदन पाल (50 वर्ष) करीब 35 वर्षों से सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में अपने मामा भिक्की के पास रहते थे। हिम्मतपुर में ही वह क्लीनिक चलाते थे। भिक्की भगत ने बताया कि मदनपाल को चार दिन पहले बुखार हुआ। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात मेरठ के अस्प्ताल में उपचार के दौरान डॉ. मदन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंभावली सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मणि का कहना है कि बुखार से मौत के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन गांव में टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed