{"_id":"615f42598ebc3e965872aeef","slug":"hapur-news-garh-news-gbd227310492","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली बनाने के विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली बनाने के विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली बनाने के विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र की सैफी कॉलोनी में नाली बनाने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र की सैफी कॉलोनी निवासी इरफान घर के बाहर नाली का निर्माण करा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह मिस्त्री काम पर लगे हुए थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले अब्दुल रज्जाक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच के बीच मारपीट होने लगी। इसका पता चलते ही दोनों के परिजन भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। मारपीट में एक पक्ष से अब्दुल रज्जाक व उसकी पत्नी समीना और दूसरे पक्ष से इरफान व उसकी पत्नी आसमीन घायल हो गए। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। जिसके चलते पड़ोसियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद चारों घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया गया। अब्दुल रज्जाक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि सिंभावली पुलिस को घटना की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संवाद