फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ईख के खेत में बेहोश मिला ई-रिक्शा चालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ईख के खेत में बेहोश मिला ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में सालापुर पलवाड़ा रोड पर एक ई-रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चालक का मौके से ई-रिक्शा गायब है। परिजनों ने लूट की आशंका जताई है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नानई निवासी हरवीर सिंह ई-रिक्शा चालक है। हरवीर के परिजनों ने बताया कि 30 सितंबर की शाम को वह डहराकुटी चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहा था। जिसके बाद से वह रात तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि रात में घर नहीं आने पर हरवीर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि हरवीर बेहोशी की हालत में सालारपुर पलवाड़ा रोड किनारे एक ईख के खेत में पड़ा है। परिजनों ने तुरंत उसे डहरा कुटी पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने लूट की घटना की आशंका जताई है, क्योंकि मौके से उसका ई रिक्शा गायब है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि हरवीर अस्पताल में भर्ती है, अभी तक उसे होश नहीं आया है। होश आने पर हकीकत सामने आएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed