{"_id":"6154b2268ebc3e613c35d349","slug":"hapur-news-garh-news-gbd226836693","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव रजवाहे में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव रजवाहे में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक आकाश चौहान का फाइल फोटो।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का शव रजवाहे में मिला, हत्या की आशंका
गढ़मुक्तेश्वर। संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार की रात लापता हुए गांव लहडरा निवासी एक युवक का शव बुधवार की शाम गांव पलवाड़ा-आलमनगर के निकट रजवाहे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को रजवाहे में फेंकने का आरोप लगाया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा निवासी जयकरन का छोटा बेटा डॉ. आकाश चौहान (23 वर्ष)गांव बहादुरगढ़ में क्लीनिक का संचालन करता था, जो रोजाना गांव से क्लीनिक पर आता-जाता था। जो मंगलवार की रात क्लीनिक से घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। जिसके चलते जयकरन ने बहादुरगढ़ थाने में बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे गांव आलमनगर-पलवाड़ा से होकर गुजर रहे रजवाहे में एक युवक का शव दिखाई दिया। मौके परग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त आकाश चौहान के रूप में की।
विज्ञापन
-पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में साथ दिखा एक व्यक्ति, सड़क किनारे मिला मोबाइल
बहादुरगढ़ पुलिस के अनुसार मृतक मंगलवार की रात क्लीनिक से घर के लिए निकाला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। गुमशुदगी दर्ज कर जांच के दौरान बहादुरगढ़ में स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जहां पेट्रोल लेने के दौरान युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। वहीं मृतक का मोबाइल सलारपुर-पलवाड़ा रोड पर किनारे पड़ा मिला।
मृतक आकाश के पिता जयकरन ने संदेह के आधार पर एक युवक के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। जयकरन के अनुसार जो व्यक्ति आकाश के साथ पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है, उसी ने हत्या कर रजवाहे में फेंका है। वहीं मृतक की बाइक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
-एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की, जल्द खुलासे का निर्देश दिया
युवक का शव मिलने की सूचना पर एसपी दीपक भूकर, सीओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसपी ने बहादुरगढ़ पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
एसपी दीपक भूकर का कहना है कि बहादुरगढ़ पुलिस को मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच कर जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। संवाद