फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कंपनी में निवेश के नाम पर 21 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कंपनी में निवेश के नाम पर 21 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में संचालित हो रही निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के संचालक पर 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर रकम हड़पने के संबंध में एक ओर रिपोर्ट दर्ज हुई। बहादुरगढ़ निवासी ग्रामीण ने संचालक पर 21 लाख रुपये से अधिक रकम हड़पने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बहादुरगढ़ निवासी जगदीश सिंह चौहान ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद से कृषि कार्य के साथ ही गांव के मुख्य बाजार में दुकान करता है। जनवरी 2019 में उसकी दुकान पर चांदनेर निवासी अशोक पहुंचा। जिसमें उसने बताया कि अपने साझेदारों के साथ मिलकर निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाई हुई है, जिसमें धन का निवेश करने पर वह लोग 18 माह में रकम दोगुनी कर लौटा रहे हैं, पीड़ित ने बताया कि जब उसने कंपनी के बारे में जानकारी की, तो पता चला कि क्षेत्र के काफी लोगों ने उसमें रुपये निवेश किया हुआ है, जिन्हें निवेश करने से काफी लाभ हुआ है। अशोक के बहकावे में आकर उसने अपने नाम से 18 लाख रुपये, अपने बेटे के नाम से दो लाख 10 हजार 700, पौत्री के खाते में 24 हजार 300, पुत्रवधू के खाते में करीब 43 हजार समेत अन्य परिजनों के खाते खुलवाकर उनमें 21 लाख 65 हजार 858 रुपये जमा करा दिए। पीड़ित का कहना है कि 29 जून 2020 के बाद उसकी आरोपी से मुलाकात नहीं हो सकी है। वहीं सूचना मिली की आरोपी और उसके साथी कंपनी बंद फरार हो गए है और उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमें बहादुरगढ़ थाने में दर्ज हैं। बताया कि आरोपियों ने लाखों रुपये की रकम हड़प ली है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही धन वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

निफ्टेक ग्लोबल कंपनी द्वारा लोगों से धोखाधड़ी व धन हड़पने के मामले में जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। कंपनी के चांदनेर कार्यालय व संचालकों की कुछ संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जगदीश चौहान की तहरीर पर भी धोखाधड़ी, प्राइस चीट्स एंड मनी सरकुलेशन स्कीम(बेनिंग) एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। सर्वेश कुमार, एएसपी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed