{"_id":"614f621e8ebc3e0b9d08ebbc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2265898188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की मौत के 9 दिन बाद शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों की मौत के 9 दिन बाद शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम
विज्ञापन
गढ़-मेरठ नेशनल हाईवे पर मरम्मत कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : GARH
दो लोगों की मौत के 9 दिन बाद शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ मेरठ हाईवे पर गहरे गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई है। एनएचएआई ने 9 दिन पहले गड्ढों की मरम्मत के लिए तीन दिन का समय मांगा था। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी गड्ढे नहीं भरे गए। अमर उजाला में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद शनिवार को मरम्मत का काम शुरू हो गया।
गढ़ चौपला से लेकर गांव नानपुर तक गढ़ मेरठ हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं गत सप्ताह नगर निवासी रेखा शर्मा और मेरठ निवासी मनीष की गड्ढे में गिरने के कारण मौत भी हो चुकी है। जिसको लेकर अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। गढ़ विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों से गड्ढों की मरम्मत के संबंध में वार्ता की तो अधिकारियों ने तीन का समय मांगा। लेकिन शुक्रवार को आठ दिन बीतने के बाद भी गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई। लेकिन शनिवार को एनएचएआई ने गड्ढों की मरम्मत करनी शुरू कर दी।
एनएचएआई राकेश सूद का कहना है कि मेरठ हाईवे को गड्ढामुक्त बनाने के लिए कार्य शुरू करा दिया है, जल्द ही गड्ढों की मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाएगा।