फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नहर पुल पर मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नहर पुल पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी में अपनी बहन के घर रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसका शव सिंभावली क्षेत्र में बड्ढा नहर पुल पर पड़ा मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

जनपद बुलंदशहर निवासी संदीप (35 वर्ष) कई वर्षों से बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी अपने जीजा योगेश शर्मा के घर ही रहता था। सोमवार की सुबह वह सिंभावली किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसका शव सुबह करीब 11 बजे सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा के निकट नहर पुल पर पड़ा मिला। नहर पुल पर शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, तो जानकारी मिली कि शव संदीप का है। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद योगेश व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस से बिना कोई कार्रवाई शव उनके सुपुर्द करने की मांग की। वहीं योगेश ने बताया कि संदीप हार्ट पेशेंट था, जिसकी काफी समय से दवाई चल रही थी। संभवत हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों के आग्रह के चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। केवल पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed