फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में घुसे चोर, विरोध पर महिला को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर में घुसे चोर, विरोध पर महिला को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसे दो चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान घर में सो रही महिला जाग गई। महिला के विरोध करने पर चोरों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और भाग निकले। पीड़िता के बेटे ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गढ़ नगर में नक्का कुआं रोड पर मोहल्ला राजीव नगर निवासी कपिल यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि 9 सितंबर की रात को घर में उसकी मां और वह सोए हुए थे। इसी बीच छत से होते हुए जीने के रास्ते मोहल्ले का ही शैंकी अपने साथ अज्ञात युवक को लेकर घर में चोरी करने के नीयत से घुस गया। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जिनके घर में घुसने पर हुई आहट से उसकी मां जाग गई। जिन्होंने एक युवक को दबोच लिया और हाथापाई में उसके मुंह पर बंधा कपड़ा खुला गया, तो पता चला कि वह शैंकी है। जिसके बाद आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आस पड़ोस में भी जाग हो गई। जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कपिल यादव ने शैंकी को नामजद कर दो अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि इस संबंध में घर में चोरी की नियत से घुसना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शैंकी निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जिसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed