फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 माह में रकम दोगुना का लालच देकर पांच लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
18 माह में रकम दोगुना का लालच देकर पांच लाख हड़पे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में 18 माह में रकम को दोगुना करने के नाम पर लाखों रुपये की रकम हड़पने वाले चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी पप्पू ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि अक्तूबर 2018 में गांव के ही पुष्पेंद्र और रिछपाल उसके घर पहुंचे और चिट फंड कंपनी में रकम दोगुना करने की स्कीम के बारे में जानकारी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी क्षेत्र के ही गांव चांदनेर निवासी अशोक और धर्मपाल के पास लेकर चले गए। जहां चारों ने चिट फंड कंपनी में पैसा निवेश करने पर लाभ मिलने वाली स्कीम के बारे में जानकारी देने लगे। जिसमें उन्होंने कहा कि जितनी धनराशि इस कंपनी में निवेश होगी, 18 माह में वही राशि दोगुना होकर वापस कर दी जाएगी, जिससे काफी लाभ पहुंचेगा। पीड़ित ने बताया कि वह चारों आरोपियों के कहने में आ गया और 1 नवंबर को अपने खाते से पांच लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसमें कुछ दिन तक ब्याज मिला, कुछ माह बीतने के बाद ब्याज मिलना बंद हो गया। जिसको लेकर पीड़ित ने गांव के पुष्पेंद्र और मदन से ब्याज की रकम के बारे में जानकारी ली तो वह टाल मटोल करने लगे। लगातार तकादा करने पर आरोपियों ने फोन भी उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बीतने के बाद पता चला कि चांदनेर निवासी अशोक और धर्मपाल भी अपने घरों से फरार हो गए हैं। जिसको लेकर पीड़ित ने पुष्पेंद्र और धर्मपाल से पैसों का तकादा किया तो दोनों आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिससे रकम दोगुना करने के लालच में पीड़ित भी पांच लाख की रकम खो बैठा। जिसको लेकर पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर फर्जीवाड़ा और पैसा हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वहीं आरोपियों की तलाश भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed