{"_id":"6135119b8ebc3e7a290761fb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2253808169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में निवेश के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में निवेश के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में निवेश के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर निवेश के नाम पर फाइनेंस कंपनी संचालकों ने 18 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी कृष्ण कुमार ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि पड़ोसी गांव चांदनेर निवासी धर्मपाल और अशोक ने गांव में ही निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम एक कंपनी खोली थी, जो उसके परिचित थे। जुलाई 2016 में उसकी दोनों से मुलाकात हुई, जिन्होंने उसे अपनी कंपनी के बारे में बताया। जिन्होंने उसे बताया कि कंपनी में निवेश करने पर वह लोग 4 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज देते हैं, जो 18 माह में धन दोगुना कर वापस करते हैं। परिचित होने के चलते वह उनकी बातों में आ गया। कृष्ण कुमार का कहना है कि उसने अगस्त 2016 में 6 लाख 37 हजार रुपये कंपनी में निवेश कर दिए। दो वर्ष तक उसने कंपनी से 4 प्रतिशत प्रतिमाह का ब्याज लिया। जिसके बाद उसने ब्याज की राशि को भी निवेश करना शुरू कर दिया। अप्रैल 2020 तक राशि 16 लाख 10 हजार रुपये हो गई। जरूरत होने के चलते वह धर्मपाल और अशोक के पास अपने रुपये वापस लेने पहुंचा, तो आरोपियों ने लॉकडाउन खुलने के बाद रुपये लौटाने का वादा कर दिया। इसी बीच जून 2020 में दोनों भाई कंपनी बंद कर भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराए हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने समेत एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, प्राइज चीट्स एंड मनी सरकुलेशन स्कीमस (बेनिंग) एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य मामलों समेत इस मामले की भी जांच की जा रही है।