फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नवजात के दफीने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नवजात के दफीने पर हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव लुहारी में नवजात शिशु की मौत के बाद दफीने को लेकर कब्रिस्तान में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर मृतक को सुपुर्दे खाक कराया। वहीं करीब 18 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में एक ग्रामीण के चार दिन के नवजात बच्चे की शनिवार की सुबह मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन गांव में स्थित एक कब्रिस्तान में उसका दफीना करने पहुंचे। जिसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बच्चे का दफीना करने से रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही एसआई संजीव कुमार पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों से वार्ता की गई, तो पता चला कि मृतक पक्ष के कब्रिस्तान दूसरे गांव में हैं, लेकिन वह उनके कब्रिस्तान में बच्चे का दफीना कर रहे हैं। जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी है। एसआई ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मृतक नवजात के शव को पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्दे खाक कराया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नवजात के दफीने को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनी थी। पुलिस की मौजूदगी में मृतक दफीना करा दिया है। वर्तमान में गांव में शांति बनी हुई है। वहीं दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed