{"_id":"611ff4c58ebc3e679c12aa61","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2244641168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर भी फायरिंग की। न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी शाहिद ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अप्रैल माह में हुए ग्राम प्रधान चुनाव में उनके पक्ष के प्रधान की जीत हुई थी। जिसके चलते गांव के कुछ लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश मानने लगे। पीड़ित ने बताया कि 10 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले कमरयाब, नदीम, कलीम, नफीस, आरिफ और रिजवान लाठी-डंडे और तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। उसके परिजनों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। विरोध करने पर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोपी पक्ष ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। हंगामा होने पर पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा हसीन मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। वहीं घर का सामान और कार में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने उसके भतीजे हसीन का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।