{"_id":"611d5d9b8ebc3e79963210e2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2243448107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग पर चढ़ युवक ने गंगा में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग पर चढ़ युवक ने गंगा में कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलिंग पर चढ़ युवक ने गंगा में कूदकर दी जान
गढ़मुक्तेश्वर। करीब एक माह से ब्रजघाट में रहकर सिंदूर की दुकान पर काम कर रहे एक युवक ने गंगा में कूदकर जान दे दी। जिसका शव बरामद हो गया है।
जनपद संतकबीर नगर निवासी करन (20 वर्ष) पुत्र विजयबहादुर करीब एक माह पहले गंगानगरी ब्रजघाट काम की तलाश में आया था। जो फिलहाल ब्रजघाट में एक सिंदूर की दुकान पर काम कर रहा था। बुधवार की शाम करीब चार बजे युवक मोबाइल फोन पर वार्ता करते हुए नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक काफी देर तक पुल पर इधर-उधर घूमता रहा। युवक ने अचानक रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, वहीं मल्लाहों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और मल्लाहों को साथ लेकर उसकी तलाश शुरू की। जिसका शव देर शाम कुछ ही दूरी पर बरामद हो गया।
ब्रजघाट चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भर दिया गया है। मृतक के बारे में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।