{"_id":"611ab3a88ebc3e42ba53a8ac","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2242184173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से कुंडल लूटने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसके पैर में गोली लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि रात करीब आठ बजे चेकिंग के दौरान फुलड़ी नहर पर बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया, तो युवक ने बाइक नहर किनारे रोक दी। जैसे ही पुलिस बढ़ी, तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से बदमाश के दायें पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नूर मोहम्मद निवासी किठौर जनपद हापुड़ बताया है। जिसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पर 11 अगस्त को महिला के कुंडल और उसकी ननद से मंगलसूत्र लूटा था। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में कुंडल व चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जिसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी करते हुए उनकी भी तलाश की जा रही है।