{"_id":"611180d18ebc3efcdc4ec864","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2238573137","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगने पर मां-बेटे से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए रुपये मांगने पर मां-बेटे से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दिए रुपये मांगने पर मां-बेटे से मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में उधार के रुपये मांगने पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला व उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी वीरेंद्र ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि कई माह पहले गांव के ही एक युवक ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी उसके रुपये नहीं लौटाए। जिसके चलते करीब एक सप्ताह पहले उसने आरोपी से रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि सोमवार की सुबह वह अपनी माता पन्नी देवी के साथ पशुओं का चारा लेने खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रोक लिया और गाली-गलौज की। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब उसकी मां बचाव कराने आईं, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।