{"_id":"610d83588ebc3e311b0d2feb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2236830145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र की जमालपुर में नहर में मिलने शव का पंचनामा करती पुलिस।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में मिला वृद्ध का शव
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर के निकट अनूपशहर शाखा गंगनहर में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त खुडलिया निवासी वृद्ध के रूप में हुई है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ लेकर चले गए।
सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर के निकट अनूपशहर शाखा गंग नहर है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गांव जमालपुर के कुछ किशोर गंग नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान उन्हें नहर में एक शव मिला, जिसे तुरंत ही उन्होंने नहर से बाहर निकाला और गांव में सूचना दी। सूचना के बाद ग्राम प्रधान संजय चौधरी ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। संजय ने शव के संबंध में सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल कर शिनाख्त की अपील की। जिसे देखकर क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी धर्मेंद्र और उसके परिजन थाने पहुंचे। जहां धर्मेंद्र ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता किरन (65 वर्ष) के रूप में की। जिसने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह घूमने के लिए कहकर घर से निकले थे। जो काफी देर तक भी घर नहीं पहुंचे, जिसके चलते वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे। व्हाट्सएप पर सूचना मिलने के बाद उन्हें घटना का पता चला।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। संभवत: नहर किनारे घूमने के दौरान पैर फिसलने से वह नहर में डूबे। परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद