{"_id":"61044d108ebc3e5878411ff2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd223243460","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर चढ़ा, ब्रजघाट में पीएसी हुई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर चढ़ा, ब्रजघाट में पीएसी हुई अलर्ट
विज्ञापन
हापुड़ : गंगानगरी ब्रजघाट में जल स्तर बढ़ने पर गंगा में निरीक्षण करती पीएसी टीम।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलस्तर चढ़ा, ब्रजघाट में पीएसी हुई अलर्ट
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण गंगा का उफान नहीं थम रहा। इसको लेकर ब्रजघाट में पीएसी टीम ने कमान थमाते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। वहीं, पीएसी द्वारा ब्रजघाट में स्नान करने वालों को गहरे जल में जाने से रोका जा रहा है।
पहाड़ी इलाकों में लगातार बरसात होने के कारण मैदानों में भी गंगा का जलस्तर चढ़ने लगा है। बिजनौर बैराज से भी लगातार पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन की डिमांड पर ब्रजघाट में गंगा जलस्तर चढ़ने को लेकर पीएसी ने भी पड़ाव डाला हुआ है। पीएसी टीम को लीड कर रहे कल्याण सिंह ने बताया कि सावन माह लगते ही 24 जुलाई को जिला प्रशासन की डिमांड के अनुसार ब्रजघाट गंगानगरी में मुरादाबाद से 23वीं पीएसी बी कंपनी की ड्यूटी लगाई हुई है।
कल्याण सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर उनकी 25 सदस्य टीम अपने सेफ्टी जैकेट और पांच नावों के साथ पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि यदि गंगा जल स्तर बढ़ता है तो उससे निपटने के लिए वह तैयार है। वहीं, पीएसी ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं को भी गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे जल में जाने से रोक लगी है। ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वह भी पीएसी टीम को लीड कर रहे कल्याण सिंह से लगातार संपर्क हैं। जिससे बढ़ते जलस्तर के कारण कोई हादसे का शिकार न हो सके।