फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गुरु पूर्णिमा पर करीब एक लाख ने किया गंगा स्नान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : GARH
गुरु पूर्णिमा पर करीब एक लाख ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से आए करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा तट पर पहुंचकर स्नान किया। वहीं, लठीरा व पूठ के कच्चे घाटों पर भी स्थानीय लोगों ने स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। जिसके बाद मां गंगा की पूजा की गई। विभिन्न स्थानों पर गुरुजनों को सम्मानित कर भंडारे का आयोजन हुआ।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शनिवार को गंगानगरी ब्रजघाट के सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में मुख्य स्नान घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। ब्रह्म मुहूर्त में आरंभ हुआ स्नान शाम तक चला। इस दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयघोष के साथ गंगा स्नान किया। जिनमें से अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर मौजूद पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और ब्रजघाट व आसपास के मंदिरों में पहुंचकर अपने-अपने ईष्ट देवी-देवताओं की आराधना करते हुए कोरोना संक्रमण से निजात की कामना की।
विज्ञापन

आरती स्थल पर होती रही उद्घोषणा
गंगा सभा आरती समिति व नगरपालिका द्वारा गंगा के मुख्य स्नानघाट व आरती स्थल पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने और सामाजिक दूरी व कोविड नियमों का पालन करने के लिए उद्घोषणा की जाती रही। इसके अलावा तट पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारियों को किया सम्मानित
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर भाजपा के तत्वाधान में पुष्पावती पूठ में स्थित गंगा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व आचार्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें लोक भारती प्रांत संयोजक भारत भूषण गर्ग, मूलचंद आर्य, सूबेदार जगदीश सिंह, यथार्थ भूषण समेत अन्य लोगों ने फूल गिरि महाराज, त्रिवेणी गिरि महाराज, अमर चंद शर्मा, राज बापू, गुरुकुल पूठ आचार्य कुलदीप कुमार, दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

महादेव मंदिर पर हवन व भंडारा
गढ़ नगर के पचौतेश्वर महादेव व दुर्गा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हवन में बाबा जयसिंह, महंत रोहताशदास द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की। जिसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर गौरव यादव, दीपांशु सिंघल, श्याम सिंह, नरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार, देवी सिंह, दीपक पंवार, सीमा, अनीता, ललिता, सुमित्रा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed