{"_id":"60fc56bc8ebc3e5836253bf1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2228663102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279
- फोटो : Chris Oldham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी काफी समय से गुमसुम व डरी-सहमी सी रहने लगी थी। इस बारे में उसने कई बार बेटी से पूछने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसने कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल दिया। पीड़िता का कहना है कि शनिवार की सुबह एक बार फिर उसने बेटी से पूछा, तो वह रोने लगी। जिसने बताया कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करता है। जिसका विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की है। किशोरी ने बताया कि इस संबंध में किसी से भी शिकायत करने पर आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते वह काफी डरी हुई थी। महिला का कहना है कि बेटी की बात सुनते ही उसके होश उड़ गए। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।