{"_id":"60e89ac58ebc3e54980808ae","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2219704129","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याजपुर खैय्या में गिरा मकान, मलबे में दबने से 4 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याजपुर खैय्या में गिरा मकान, मलबे में दबने से 4 बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याजपुर खैय्या में गिरा मकान, मलबे में दबने से 4 बच्चे घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव न्याजपुर खैय्या में दीवार में बृहस्पतिवार की रात हुई हल्की सी बारिश में मजदूर का मकान भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबने से मजदूर के चार बच्चे घायल हो गए। जिन्हें हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बढ़ाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैय्या निवासी जगदीश मजदूरी करता है। गांव की आबादी के बाहरी छोर पर खेतों के किनारे उसका कच्चा मकान बना हुआ है। जिसमें अंदर की तरफ एक कमरा और बाहर की तरफ दीवार के सहारे छप्पर डालकर वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। खेत की साइड खाली होने के चलते दीवार की जड़ में पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ बाहर की तरफ और उसके चारों बच्चे अंदर कमरे में सोए हुए थे। रात करीब तीन बजे हल्की बारिश के दौरान उसके मकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे चारों बच्चे पारूल, कमल सागर, नितिन और दीपा मलबे में दब गए।
-जोरदार धमाके की आवाज से खुली नींद
मकान की छत और दीवार गिरने से हुए जोरदार धमाके की आवाज से जगदीश और उसकी पत्नी की आंख खुल गई, वहीं आस पड़ोस में रहने वाले अन्य परिवार भी जाग गए। जो तुरंत जगदीश के घर पहुंचे। मलबे के अंदर से बच्चों की चींख सुनकर सबके होश उड़ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चारों बच्चों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने चारों बच्चों को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-एसडीएम ने पहुंचकर की वार्ता, मदद का दिया आश्वासन
घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी न्याजपुर खैय्या पीड़ित के घर पहुंचे। जिन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल पूछते हुए मामले की जानकारी ली, वहीं पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिनके निर्देश पर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।