फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ढोलपुर में किशोर को लाठी-डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ढोलपुर में किशोर को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेवर। गांव ढोलपुर में मामूली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के पिता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर निवासी चंद्रपाल ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि रविवार की शाम उसका 15 वर्षीय बेटा अजय गांव में ही स्थित एक दुकान पर सामान लेने गया था। जहां गांव के ही दो दबंग युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed