फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में आग लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में आग लगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से एक किसान के घर में आग लग गई। आग से घर में रखी नकदी समेत सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

गांव में दीपक का परिवार गर्मी के चलते घर के आंगन में सोया हुआ था। दीपक ने बताया कि रात के समय करीब दो बजे कमरे में रखे फ्रिज के कंप्रेशर के फटने की तेज आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गईं। फ्रिज में आग लगी, साथ ही पास में रखे कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। कमरे से आग की लपटे उठती देखकर उनके होश उड़ गए।इसके बाद वह और उसके परिजन शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए। उनकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी जाग गए। परिजनों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कमरे में रखी 10 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, बेड समेत रसोई में रखा खाने-पीने का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed