{"_id":"60d37ca18ebc3e0d9117bfd0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd221003898","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स की वसूली करता युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स की वसूली करता युवक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स की वसूली करता युवक पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। पालिका क्षेत्र में पालिका कर्मचारी बनकर लोगों से हाउस टैक्स वसूलने के मामले में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद पालिका कर्मचारी और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और कार्रवाई की मांग की।
गढ़ नगर पालिका के वार्ड 16 नयाबांस के ग्रामीण माया और कमलेश ने बताया कि बुधवार की दोपहर को गांव में एक युवक पालिका का कर्मचारी बनकर लोगों से हाउस टैक्स की वसूली कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि टैक्स वसूली के लिए अधिकतर पालिकाकर्मियों की टीम वार्डों में पहुंचती है, जिसके चलते अकेले युवक को रसीद काटते देखकर उन्हें संदेह हुआ। जिसके चलते उन्होंने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में युवक की असलियत सामने आई। जिसने बताया कि वह फर्जी रसीद छपवाकर हाउस टैक्स की वसूली कर रहा था। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पालिकाकर्मियों और पुलिस को सूचना दी। जिसे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पालिकाकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। पालिका कार्यालय लाकर चेयरमैन के सामने युवक से पूछताछ भी की गई।
चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि नयाबांस का ही युवक इस मामले में लिप्त पाया गया है, जिसकी माफी मांगने पर भविष्य के लिए हिदायत देकर मामला शांत कर दिया है। संवाद