{"_id":"60d0daf18ebc3ec8516b146f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2208843152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसमें उनकी मदद एक महिला ने की। पीड़िता की मां ने तीनों आरोपियों को नामजद कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसके तीन बेटे दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वह अपने छोटे बच्चों के साथ गांव में ही रह रही है। पीड़िता का कहना है कि रविवार की शाम उसने अपनी 13 साल की बेटी को कुछ सामान लाने के लिए घर से बाहर भेजा था। रास्ते में उसे पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला मिली, जिसने बहाने से उसकी बेटी को अपने घर के अंदर बुला लिया। जहां पहले से ही मौजूद महिला के देवर और उसके साथी ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला का कहना है कि घर पहुंचकर आरोपियों के डर के चलते बेटी ने उसे इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन देर रात उसने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद उसने इस संबंध में अपने बेटों को जानकारी दी। सोमवार को बेटों के दिल्ली से लौटने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला समेत दोनों युवकों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।