फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नानपुर में चार बार लगा कैंप, एक हजार ने लगवाया टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव नानपुर में टीका लगवाते ग्रामीण। - फोटो : GARH
नानपुर में चार बार लगा कैंप, एक हजार ने लगवाया टीका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव नानपुर की आबादी करीब 11 हजार है वहां करीब एक हजार लोगों को टीका लगावा लिया है। ग्राम प्रधान व सामाजिक लोगों द्वारा जागरूक किए जाने के चलते गांव के लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार बार कैंप लगाया जा चुका है। वहीं सीएचसी में पहुंचकर भी लोग टीका लगवा रहे हैं।
11 हजार की आबादी का गांव नानपुर गढ़-मेरठ रोड पर बसा हुआ है। इस गांव में सामाजिक एकता का उदाहरण भी देखने को मिलता है। पंचायत चुनाव के बाद से ही प्रधान दिनेश सिंह ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रहे हैं, सफाई व सैनिटाइजेशन भी हो रहा है। वहीं कोविड टीका लगवाने के लिए भी प्रबुद्ध लोगों को साथ लेकर लगातार ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। जिसके चलते गांव में लगे चार शिविरों में एक हजार लोग टीका लगवा चुके हैं। युवा वर्ग भी टीक लगवाने के लिए स्लॉट बुक होने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

सभी गांवों में लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है। प्रबुद्ध लोगों को साथ लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। सभी का टीकाकरण कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश भारती, सीएचसी अधीक्षक, गढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले खुद लगवाया
कोविड टीकाकरण के शुरूआती दौर में ही मैंने अपने टीका लगवाया। उसके बाद सभी ग्रामीणों को जागरूक किया। अभी भी घर-घर जाकर लोगों को टीके के लाभ बता रहा हूं। - दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान नानपुर
सभी लगवाएं टीका
कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोगों को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए। शासन और स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के प्रति पूरी तरह गंभीर है। सभी जल्द से जल्द टीका लगवा लें। - इदरीश खान।
टीके का नहीं कोई दुष्प्रभाव
गांव में लगे शिविर में मैं टीका लगवा चुकी हूं। पूरी तरह स्वस्थ हूं। टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बल्कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका जरूरी है। घर के अन्य सदस्यों को भी टीका के लिए प्रेरित करती हूं। -विमला देवी।

टीका लगवाएं और नियमों का करें पालन
टीके के प्रति फैलाई जा रहीं भ्रांतियों पर ध्यान न दें, सभी टीका लगवाएं। लेकिन टीका लगवाने के साथ ही कोविड नियमों का भी पालन करना जरूरी है। तभी देश से संक्रमण समाप्त हो सकेगा। - सत्यपाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed