फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला की मौत के मामले में पांच पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला की मौत के मामले में पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव आलमनगर में जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत के मामले में परिजनों ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पांच लोगों को नामजद कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव धामनी निवासी महेश ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी दिसंबर 2015 में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी विष्णु के साथ हुई थी। पीड़ित का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सीमा के पति व अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस संबंध में जब उसकी बहन ने मायके पक्ष को सूचना दी, तो उन्होंने बहन की ससुराल पहुंचकर बातचीत की। इसके बाद कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 15 जून की रात आरोपियों ने सीमा के साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने मृतका के पति विष्णु, देवर पिंटू, रिंकू, सूरज और सास मालो पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed