{"_id":"60ce349f8ebc3e32cc32fd64","slug":"hapur-news-garh-news-gbd220759020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादपुर में 18 हजार की आबादी में 195 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादपुर में 18 हजार की आबादी में 195 को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादपुर में 18 हजार की आबादी में 195 को लगा टीका
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुरादपुर में 18 हजार की आबादी में 195 लोगों ने टीकाकरण कराया। शुरूआती दौर में ग्रामीण टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। ग्राम प्रधान और युवाओं द्वारा लोगों को जागरूक करने का अभियान सफल होने लगा है।
गांव मुरादपुर 18 हजार की आबादी का बड़ा गांव है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन बार टीकाकरण के लिए शिविर लगवा चुका है। पहले दो शिविरों में केवल 95 लोगों ने टीके लगवाए, लेकिन शुक्रवार को लगे कैंप में 100 लोगों को टीका लगा। वहीं दर्जनों ग्रामीण टीका लगवा पाने से वंचित रह गए, जिसके चलते ग्राम प्रधान ने एक बार फिर शिविर लगाए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। जिन युवाओं का स्लॉट बुक हो चुका है, वह सीएचसी और पीएचसी में जाकर टीकाकरण करा रहे हैं।
------
जागरूकता बढ़ने से लगवा रहे टीका
पहली बार लगे कैंप में टीका लगवाने के लिए लोगों को काफी समझाना पड़ा, लेकिन कम लोग ही तैयार हुए, लेकिन युवाओं को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके बाद काफी लोग जागरूक हुए हैं।-फराइम, ग्राम प्रधान मुरादपुर
विज्ञापन
-कोरोना को हराने को टीका जरूर लगवाएं
कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए सभी को टीका लगवाना जरूरी है। मैं स्वयं टीका लगवा चुका हूं। अब सभी ग्रामीणों को टीका लगवाने के फायदे बना रहा हूं।-आलेनबी, ग्रामीण
-स्लॉट बुक होने का इंतजार कर रहा
अभी 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक करने का इंतजार करना पड़ रहा है। मेरा भी अभी स्लॉट बुक नहीं हो सका है। लेकिन सभी को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं।-बाबू, ग्रामीण
-कारगर है टीका, नहीं कोई नुकसान
मैं स्वयं टीका लगवा चुका हूं। इसका कोई नुकसान नहीं है। बल्कि प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में कारगर है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सभी टीका लगवाएं।-नईम, ग्रामीण
-तीसरे शिविर में पहुंचे अधिक ग्रामीण
गांव में तीन बार कैंप लगवाया गया है। पहली बार 45, दूसरी बार में 50 लोग पहुंचे। लेकिन शुक्रवार को लगे तीसरे कैंप में 100 ग्रामीण पहुंचे हैं। जागरूकता बढने से लोगों का डर दूर होने लगा है। सभी गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। -डॉ. आनंदमणि, सीएचसी अधीक्षक, सिंभावली