{"_id":"60c6553e8ebc3e18515fefc8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd220385976","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई और निर्माण कार्य को देंगे प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई और निर्माण कार्य को देंगे प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई और निर्माण कार्य को देंगे प्राथमिकता
गढ़मुक्तेश्वर। नवनिर्वाचित प्रधान गांवों में विकास करने की तैयारी में पूरे उत्साह के साथ जुट गए हैं। गांव में ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने और पानी की टंकी का निर्माण करा कर शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल हैं। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों का भी उन्होंने पूरा खाका तैयार कर लिया है।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव आलमपुर भगवंतपुर में सरकारी स्कूल की हालात ज्यादा अच्छी नहीं है। वहीं गांव के लिंक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्राम पंचायत में भी कुछ सड़के और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इनकी मरम्मत कराया जाना आवश्यक है।
सरकारी स्कूलों का करना है कायाकल्प
प्रधान : हरदीप कौर
आलमपुर-भगवंतपुर की आबादी - 2200
शैक्षिक योग्यता - अनपढ़
उम्र - 50
- पृष्ठभूमि गांव में खेती बाड़ी का कार्य है, पहली बार चुनाव लड़कर प्रधान बनीं हैं। हरदीप कौर का किसी भी राजनैतिक पार्टी से कोई ताल्लुक नहीं है। काफी समय से ग्रामीणों की मदद व समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
मेरा संकल्प
- सबसे पहले गांव के सरकारी स्कूल का कायाकल्प करना
- गांव की टूटी सड़कों की मरम्मत कराना
- गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव जनूपुरा में पानी की टंकी नहीं है, जिसके चलते ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा, इसके अलावा गांव की लिंक रोड समेत गली मोहल्लों में सड़क का निर्माण नहीं है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी बनी रहती है।
गांव जनूपुरा
पानी की टंकी का कराएंगे निर्माण
प्रधान- राजू
आबादी - 5000
शैक्षिक योग्यता - जूनियर हाईस्कूल
उम्र - 30
- पृष्ठभूमि: राजू हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हैं। व्यवसाय में हलवाई का कार्य करते हैं। गांव से पहली बार चुनाव लड़ा, जिसमें जीत हासिल की।
मेरा संकल्प
- गांव में पानी की टंकी बनवाना
- गांव की सड़कों का निर्माण कराना
- किसानों के लिए कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाना। संवाद