{"_id":"60c102d58ebc3e8de26551d0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd220156365","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.64 लाख के नकली नोटों के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.64 लाख के नकली नोटों के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.64 लाख के नकली नोटों के साथ युवक दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक के पास से 3 लाख 64 हजार रुपये के नकली नोटों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ नकली नोट बनाकर रामपुर-बरेली समेत अन्य क्षेत्रों में खपाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिंभावली कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सिंभावली पुलिस और एसओजी टीम सिंभावली में हरोड़ा मोड पुल के नीचे चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी नसीम खान समेत एसआई संजय पाल अन्य पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाईवे पर बड़े बिजलीघर के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान हापुड़ की तरफ से एक बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो युवक ने बाइक से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
दो हजार के 182 नकली नोट बरामद हुए
एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा युवक की तलाशी लेने पर जींस की जेब से दो-दो हजार रुपये के 182 नोट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच करने पर सभी नोट नकली निकले। बाइक, मोबाइल और नोटों को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में बताए साथियों के नाम
एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहजाद निवासी गांव कूकडा, नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर बताया। उसने बताया कि वह अपने साथी सारिक निवासी सरवट रोड बड़ा मदरसा के पास और सूरज सैनी निवासी गांव बडसू थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर नकली नोट बनाने का काम करते हैं।
घर पर ही स्कैनर की मदद से बना रहे थे नकली नोट
शहजाद ने बताया कि उसका साथी सारिक अपने घर पर ही स्कैनर की मदद से नकली नोट छापने का काम करता है। वह और सूरज सैनी मिलकर नकली नोटों को मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े व्यापारियों को धोखा देकर चलाते थे।
ब्रजघाट लेकर जा रहा था नकली नोट
पूछताछ में शहजाद ने बताया कि उसका साथी सूरज सैनी गढ़ क्षेत्र के ब्रजघाट पहुंच चुका है, जिसने उक्त नकली नोट उससे ब्रजघाट मंगाए थे। सूरज को नकली नोट देने के लिए ही वह ब्रजघाट जा रहा था। जिसने बताया कि सूरज उक्त नोटों को ब्रजघाट से रामपुर और बरेली में ले जाकर खपाने की तैयारी में था।
काफी दिनों से कर रहे थे नकली नोट खपाने का काम
एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से नकली नोट छापकर खपाने का काम कर रहे थे। एक आरोपी सारिक के खिलाफ वर्ष 2019 में जनपद मुजफ्फरनर के सिविल लाइन थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके अलावा शहजाद और सूरज सैनी पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शहजाद को न्यायालय में पेश किया गया है। जिसके फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद