फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू ने सिंभावली थाने का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू ने सिंभावली थाने का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू पदाधिकारी को बिना कारण हिरासत में लेने पर कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। जिन्होंने पदाधिकारी को नहीं छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सिंभावली थाने पर बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू के कार्यकर्ता पहुंचे। जिन्होंने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र के गांव ढाना में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस आरोपी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए निर्दोष लोगों पर भी दबाव बना रही है। जिसके चलते पुलिस ने भाकियू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह समेत उनके अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनका इस घटना से कोई लेना-देना नही हैं। भाकियू का आरोप है कि पुलिस पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए रुपये की मांग कर रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष का घेराव कर निर्दोष लोगों को परेशान करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में सरदार राजेंद्र सिंह, जसवंत गिरि, रणवीर सिंह, अमित शर्मा, विकास शर्मा, भंवर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सिंभावली एसओ राजीव बालियान का कहना है कि उन्होंने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed