फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाश धरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाश धरे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस की चेकिंग के दौरान सालारपुर तिराहे के पास सोमवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर भी किए। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की कार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से दो तमंचे, कारतूस और चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस टीम सालारपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन कार में सवार लोगों ने कार को गांव पलवाड़ा की तरफ मोड़ कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीछा करते देखकर कार में सवार बदमाशों में से दो ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिए, जिनसे पुलिस टीम बाल-बाल बची। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए कार को ईदगाह के पास रुकवा लिया तथा तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की कार पर लगी फर्जी नंबर प्लेट
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तलाशी के दौरान बदमाशों के पास दो तमंचे, कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम दीपक उर्फ दीपू निवासी गांव चांदपुर, चंद्रपाल उर्फ चंदा निवासी देवीपुरा प्रथम हीरावली और जितेंद्र निवासी शेखपुर गढवा जनपद बुलंदशहर बताए हैं। बदमाशों ने बताया कि उक्त कार तीन माह पहले दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से चोरी की गई थी। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वह इस्तेमाल कर रहे है। कार की तलाशी लेने पर उसमें से भी दो नंबर प्लेट बरामद हुईं।
लूट के इरादे से घूम रहे थे बदमाश
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि कार की नंबर प्लेट बदलकर वह तीनों बहादुरगढ़ क्षेत्र में लूट के इरादे से घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की।

शातिर बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश शातिर हैं। जिनके खिलाफ बुलंदशहर के देहात और नगर कोतवाली, सिकंद्रराबाद, स्याना, खानपुर, सिंभावली, हाफिजपुर थानों में लूट, जालसाजी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed