{"_id":"608d93f18ebc3e24697bf481","slug":"hapur-news-garh-news-gbd218049668","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट समेत कच्चे घाटों पर हुए 180 दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट समेत कच्चे घाटों पर हुए 180 दाह संस्कार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते गंगा नगरी ब्रजघाट और लठीरा व पूठ के कच्चे घाटों पर प्रतिदिन दाह संस्कार की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की शाम छह बजे से शनिवार की शाम छह बजे तक श्मशान घाट में 141 शवों का दाह संस्कार किया गया। लठीरा के कच्चे घाट पर शनिवार को 30 दाह संस्कार हुए। वहीं पुष्पावती पूठ पर 9 शवों का दाह संस्कार किया गया।
कोरोना संक्रमण के चलते लोगों की बड़ी संख्या में जान जा रहा है। नगर समेत आसपास के गांवों के साथ ही हापुड़, मेरठ व अन्य जनपदों से मृतकों के दाह संस्कार के लिए लोग गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंच रहे है। लेकिन श्मशान घाट पर जगह नहीं मिलने और घंटों इंतजार की कवायद से बचने के लिए लोग गांव लठीरा और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ के कच्चे घाटों पर भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। तीनों स्थानों पर ही रोजाना दाह संस्कार की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते दिन-रात गंगा के तट पर चिताएं जल रहीं हैं।
ब्रजघाट में मृतकों के नाम दर्ज करने वाले पालिका कर्मी राजीव ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे से शनिवार की शाम छह बजे तक श्मशान घाट में 141 मृतकों का दाह संस्कार कराया जा चुका है। लठीरा में घाट की व्यवस्था देख रहे समाजसेवी डीपी निषाद ने बताया कि कच्चे घाट पर शनिवार को 30 दाह संस्कार हुए। वहीं पुष्पावती पूठ निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि जहां सप्ताह में एक या दो अंतिम संस्कार होते थे, वहां पर शनिवार को नौ शवों का दाह संस्कार किया गया।