{"_id":"60749b268ebc3e591351e75b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217066571","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार्ड में खड़ी गाड़ियों से बैटरी और डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार्ड में खड़ी गाड़ियों से बैटरी और डीजल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यार्ड में खड़ी गाड़ियों से बैटरी और डीजल चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के अठसैनी गांव के यार्ड में खड़ी गाड़ियों से दो आरोपियों ने बैटरी और डीजल चोरी कर लिया। यार्ड कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहराकुटी निवासी शिवशंकर ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह गढ़ में नेशनल हाईवे किनारे गांव अठसैनी में एक यार्ड में कार्य करता है। जहां पर काफी संख्या में गाड़ियां और लोडिंग वाहन खड़े रहते है। कर्मचारी का आरोप है कि 9 अप्रैल की देर रात को सिंभावली के गांव वैठ निवासी शादाब और एक अज्ञात व्यक्ति ने यार्ड में खड़ी गाड़ियों से डीजल और बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि कर्मचारी की तहरीर के आधार पर आरोपी शादाब समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद