{"_id":"60660c2e8ebc3ee61d7cf404","slug":"hapur-news-garh-news-gbd216411158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली से लापता किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली से लापता किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली से लापता किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व कॉलेज जाते समय लापता हुई किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर आरोपी शव नोएडा के सेक्टर 33 स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन महिलाओं, एक अज्ञात समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी सिंभावली के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह 22 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि 22 मार्च को कॉलेज बंद था।
31 मार्च को एंबुलेंस चालक ने दी सूचना
31 मार्च की दोपहर किशोरी के परिजनों को नोएडा सेक्टर 33 में स्थित एक अस्पताल से एंबुलेंस चालक का फोन आया। उसने बताया कि कुछ लोग उनकी बेटी के शव को उसकी एंबुलेंस में अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग निकले हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत नोएडा के लिए चल दिए। बृहस्पतिवार को किशोरी का पोस्टमार्टम नोएडा में हुआ। इसमें पता चला कि किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर शव लेकर परिजन गांव पहुंचे।
विज्ञापन
पैसे लाने का बहाना बनाकर हो गए फरार
एंबुलेंस चालक ने बताया कि आरोपी जब अस्पताल के बाहर पहुंचे तो एटीएम से पैसे निकालने का बहाना बनाकर वहां से जाने लगे। एंबुलेंस चालक ने उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा तो आरोपियों ने उसे मृतका के परिजनों का नंबर दे दिया और पैसे लेकर आने तक उससे वहीं रुकने को कहा। जब आरोपी काफी देर तक पैसे लेकर नहीं लौटे तो एंबुलेंस चालक को शक हुआ और उसने उक्त नंबर पर फोन किया। फोन मृतका के परिजनों के पास पहुंचा तो उन्हें घटना का पता चला। मामले की जानकारी होने पर एंबुलेंस चालक ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आरोपी भी साथ में करते रहे तलाश
मृतका के परिजनों का कहना है कि मामले में एक आरोपी फिरोज 22 मार्च को उनके घर पहुंचा, जिसने बेटी के लापता होने पर दुख व्यक्त किया। वहीं, लोकलाज का भय दिखाकर पुलिस में सूचना न देने की बात भी कही। परिजनों ने बताया कि आरोपी उनके साथ लगातार बेटी को तलाश करने का नाटक करता रहा।
परिजनों-ग्रामीणों ने किया हंगामा
बृहस्पतिवार को किशोरी का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। परिजन और ग्रामीण शव लेकर थाने की तरफ चल दिए, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। जहां थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
सात लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
मृतका के पिता ने वैठ निवासी रिश्तेदारों पर ही बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने और शव को लावारिस हालत में छोड़ने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिरोज, कादिर, अफजाल, मुन्नी, निशा, गुलबशा निवासी गांव वैठ समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर 363, 376डीए, 302, 120बी के तहत धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।