{"_id":"6064bf6f8ebc3ef10a332d2c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2163651139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली निवासी एक युवती ने जनपद बुलंदशहर निवासी दो युवकों पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली निवासी एक युवती ने बुधवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में आई हुई थी। इसी बीच पहले से रंजिश् ारखने वाले दानिश और अहमद निवासी कस्बा स्याना, जनपद बुलंदशहर पीछा करते हुए उसके पास पहुंच गए। आरोपियों ने एक गन्ना क्रेशर के पास उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि जब वह आरोपियों से पीछा छुड़ाने का प्रयास करने लगी तो दोनों ने गला दबाते हुए पेट्रोल छिड़क कर माचिस की तिल्ली जलाकर फेंक दी, जिसको देख वह शोर मचाते हुए भागने लगी। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। उसने अपने परिजनों को सूचना दी और बहादुरगढ़ थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसके बावजूद भी मामले की जांच की जा रही, सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद