{"_id":"6043c2398ebc3e59176b75c7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd214949481","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे -किसानों ने नए सर्किल रेट से मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे -किसानों ने नए सर्किल रेट से मांगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे -किसानों ने नए सर्किल रेट से मांगा मुआवजा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने एसडीएम से मिलकर गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले नए सर्किल रेट से मुआवजा दिलाने की मांग की।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव रजापुर, जखैड़ा रहमतपुर और सिंगनपुर के किसान शनिवार को गढ़ तहसील में एसडीएम से मिले। किसानों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा किसानों की भूमि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही है। जिसका मुआवजा उन्हें वर्ष 2104 के सर्किल रेट के अनुसार दिया जा जा रहा है। जबकि भूमि का अधिग्रहण और बैनामा वर्ष 2021 में किया जा रहा है। नियमानुसार उन्हें 2021 के सर्किल रेट के अनुसार भूमि का मुआवजा दिलाया जाए। जो किसानों के हित में होगा। इस मौके पर राजपाल, राकेश कुमार, भीम सिंह, नरेश, नैनपाल सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश चंद, नरेश चंद, सोमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, विष्णु, सुरेश, चंपत सिंह, अजयपाल समेत अन्य किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।